फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He went on truck-dumper, a death, 11 injured

ट्रक-डंपर भिड़े, एक की मौत, 11 घायल

Sun, 09 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
He went on truck-dumper, a death, 11 injured

बिजौली के पास रविवार की दोपहर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रहा सवारियों से भरा डंपर उससे टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा उदी बाह मार्ग पर गांव लखन पुरा के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली के पास ट्रक चालक ने अचानक गाड़ी में ब्रेक लगा दिया। ट्रक का रुकना था कि पीछे तेज गति से आ रहा डंपर चालक गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे डंपर पर सवार संध्या पुत्री श्रीलाल राठौर, कुलदीप पुत्र श्रीलाल, नीतू पत्नी कुलदीप, पीयूष व आयूष पुत्रगण कुलदीप निवासी भोंतापुर औरैया, तारा देवी पत्नीसुरेंद्र सिंह निवासी सबसुखपुर औरैया, केदार पुत्र मातादीन निवासी जगपुरा गोरमी भिंड, गंगाधर पुत्र उजियारेलाल निवासी जैतपुरा आगरा, पूरन सिंह, हरी सिंह पुत्रगण राधेश्याम निवासी भानपुर औरैया व फूल चंद्र पुत्र दीना नाथ निवासी जगन्नाथपुर औरैया घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची बकेवर थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि रास्ते में कुलदीप की मौत हो गई। डाक्टरों ने बाकी के लोगों को भर्ती कर लिया। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

दूसरी घटना पछांयगांव थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा गांव के पास हुई। जहां तेजी से जा रही एक बाइक असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बावजूद देर से पहुंची पुलिस को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

बाद में एसओ गोपाल नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। फिर वे घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। बाकी दोनों लोगों की हालत भी गंभीर बताई गई।

एसओ के मुताबिक, इनमें एक युवक का नाम अशोक पुत्र राजेश निवासी रामनगर भिंड है। बाकी दो की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। 

बकेवर में वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर गांव सुनवर्षा के पास शनिवार की रात को तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दो युवकों को रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अमीनाबाद निवासी बलबीर सिंह पुत्र ताज्जुक सिंह शटरिंग लगाने का काम करता था। शनिवार की रात को वह अपने साथी अखलेश कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी भगौती के साथ काम के सिलसिले में अनंतराम जनपद औरैया जा रहा था। रात करीब आठ बजे जब दोनों बाइक से सुनवर्षा के पास पहुंचे।

उसी समय पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।


जिला अस्पताल में दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed