फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He entered the house beaten Dbangon, eight injured

दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, आठ घायल

Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
He entered the house beaten Dbangon, eight injured
घायल नीलम व प्रिंस - फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नेवरपुर में शनिवार को दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पीटा और तोड़फोड़ की। इसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने चार हमलावरों को धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पृष्ठभूमि में रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन



गांव नेवरपुर निवासी गुरु दयाल का गांव के डल्ले से तीन साल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दो दिन पहले दोनों में कहासुनी भी हुई थी। बात बढ़ने पर शनिवार को दोपहर डल्ले ने गांव के बाहर से अपने एक दर्जन साथियों को बुलाकर गुरु दयाल के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गुरु दयाल उनकी पत्नी रूपाली देवी, पुत्र काली चरण, गिरेंद्र, मुकेश के अलावा प्रिंस पुत्र मेघसिंह व मेघ सिंह की पत्नी नीलम को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि घर में रखे बक्सों को तोड़कर उसमें रखा जेवर व नकदी लूट लिया। गुरु दयाल के घर पर दबंगों के उत्पात मचाने की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने पहुंचकर हमलावरों को ललकारा। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर भागने लगे। इस बीच लोगों ने दौड़ाकर चार हमलावरों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने पकडे़ गए चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरु दयाल ने बताया कि हमलावर उनके घर से करीब दस हजार रुपये नगद व ढाई लाख कीमत के जेवर लूट ले गए। उन्होंने बताया कि डल्ले ने तीन साल पहले उनके परिवार की लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। उसी को लेकर विवाद चल रहा था। एसओ इकदिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed