फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gunjan will participate in world beauty contest

विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी गुंजन

Wed, 17 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 17 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gunjan will participate in world beauty contest
गुंजन गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। सिंगापुर में 20 जनवरी को होने वाली विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता माइल स्टोन मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में गुंजन गुप्ता का चयन हुआ है। वह बीटेक इन कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुकी हैं। एक कालेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। गुंजन दो बेटियों की मां भी हैं। शहर के प्रभु का अड्डा निवासी राजकुमार की पुत्री गुंजन के पति  वीरेंद्र सिंह मलेशिया में नौकरी करते हैं। गुंजन लिंग आधारित शोषण के खिलाफ काफी सक्रिय हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सामाजिक तौर से पिछड़ी महिलाओं को लैंगिक भेदभाव के प्रति जागृत किया। उनकी बेटियों को पुस्तकें और कपड़े भी दिए। उन्होंने यह काम माइल स्टोन एनजीओ के बैनर तले किया। एनजीओ लिंग आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाता है।

विज्ञापन

माइलस्टोन के संस्थापक मैक मलिक का मानना है कि जब तक महिलाएं स्वयं खुद जागरूक नहीं होंगी तब तक सामाजिक परिवर्तन असंभव है। गुंजन उनसे कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। गुंजन कत्थक नृत्य में भी पारंगत हैं। उन्होंने कई सामाजिक कार्यक्रमों में कत्थक नृत्य की प्रस्तुत की है। हाल ही में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित 29वें साउथ ईस्ट एशियन गेम्स के अनावरण समारोह में कत्थक किया था। इसके लिए गुंजन के मलेशिया के भारतीय राजदूत ने सम्मानित भी किया था। वह 20 जनवरी को होने वाली विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed