{"_id":"84a977f99fe32fd96326a0b533712a8e","slug":"growth-in-the-state-do-not-niranjan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नहीं दिखता विकास: साध्वी निरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नहीं दिखता विकास: साध्वी निरंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 12 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिलों की स्थिति काफी बदतर है। इटावा भी
विकास से अछूता है। सिर्फ सैफई का विकास करके प्रदेश की जनता के साथ
नाइंसाफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व पानी को लेकर
हाहाकार मचा है जिससे कृषि निवेश की दर भी गिरती जा रही है। यह सिर्फ 6
प्रतिशत है जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में कृषि निवेश दर 18
प्रतिशत है। यहां का किसान खेती से पलायन कर रहा है। वह आत्महत्या करने को
मजबूर है।
साध्वी ने कहा कि यूपी की सरकार सैफई महोत्सव पर अरबों रुपये पानी की बहाकर अपना मनोरंजन करती है लेकिन किसानों के भविष्य व बेहतरी के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। इस सरकार में सिर्फ अपराधियों को फलने फूलने का अवसर मिला है। इसीलिए लूट, अपहरण, मारपीट, बलात्कार, फर्जी मुकदमों से जनता त्रस्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि फर्जी मामले दर्ज करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है। भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर साध्वी ने कहा कि विपक्षी किसान की तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व साध्वी का बकेवर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। उनके काफिले का बकेवर चौराहे से सुभाष नगर मोहल्ले तक लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र अवस्थी, राम कुमार त्रिपाठी, सावित्री कठेरिया, करन सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, दिवारी लाल राजपूत, शेखर चौहान, सुबोध मिश्रा, सुभाष यादव, अनुरुद्ध शर्मा, अतुल तिवारी, गोविंद दुबे, सुशील राजपूत, राजन शुक्ला, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहेे।