फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   grain distribution increas but thousand of people not getting grain

खाद्यान्न वितरण बढ़ा फिर भी हजाराें लोगों की झोली खाली

Sun, 28 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 28 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
grain distribution increas but thousand of people not getting grain
भोजन
खाद्य सुरक्षा लागू होने के बाद से जिले में खाद्यान्न का वितरण 56 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 66 हजार मीट्रिक टन हो गया है। इसके बाद भी हजारों लोग योजना के लाभ से वंचित हैं। ये लोग पूर्ति विभाग दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन लक्ष्य पूरा होने की वजह से उन्हें राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन


जिले में केंद्र सरकार का खाद्य सुरक्षा गारंटी अधिनियम एक जनवरी से लागू हो चुका है। इसके तहत पात्र लोगों को बेहद सस्ती दरों पर गेहूं और चावल मुहैया कराया जा रहा है। इस नई व्यवस्था का लाभ ये मिला कि पहले जहां करीब 3.11 लाख परिवारों को 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं-चावल मिलता था। वहीं अब आंकड़ों के अनुसार 2,77,400 लोगों को 66 हजार मीट्रिक टन अनाज बंट रहा है। लेकिन खाद्यान्न में करीब 10 हजार मीट्रिक टन की बढ़ोत्तरी होने के बाद भी हजारों लोग इससे वंचित हैं। कलक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में रोजाना ऐसे लोग दस्तक दे रहे हैं। ये खाद्य सुरक्षा के तहत बनी पात्रों की सूची में अपना नाम शामिल कराना चाहते हैं। लेकिन ये सूची शासन से लॉक की जा चुकी है। लिहाजा इसमें परिवर्तन नहीं हो सकता।
विज्ञापन


नई व्यवस्था में लक्ष्य पूरा
खाद्य सुरक्षा के तहत लागू नई व्यवस्था का लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसमें कुल आबादी के करीब 75 फीसदी को खाद्यान्न मुहैया कराना था। इसमें भी पूर्व में अंत्योदय कार्डधारकों को शत प्रतिशत शामिल करना अनिवार्य था। लिहाजा सभी 46082 अंत्योदय कार्डधारकों को पात्रों में जोड़ा गया है। शेष 2,31,318 शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की पात्र गृहस्थियां हैं। जिसमें नगरीय क्षेत्र के करीब 54 हजार पात्र गृहस्थी के लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed