{"_id":"6a1dd9e0ad2cdb85630fa688","slug":"gomti-express-was-stranded-for-two-hours-due-to-engine-failure-etawah-news-c-216-1-etw1012-143745-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इंजन फेल होने से दो घंटे खड़ी रही गोमती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इंजन फेल होने से दो घंटे खड़ी रही गोमती एक्सप्रेस
विज्ञापन
भरथना। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस का सोमवार को इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन लगभग दो घंटे तक भरथना स्टेशन पर खड़ी रही। कमी ठीक न होने पर मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के लंबे समय तक स्टेशन पर खड़े रहने से यात्रियों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं इसके चलते ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। वंदे भारत समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों को भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन से होकर निकाला गया।
गोमती एक्सप्रेस सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कानपुर से चलकर भरथना रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर ट्रेन के रुकने के बाद जब ट्रेन को आगे बढ़ाया गया तो ट्रेन के इंजन में कोई तकनीकी कमी आ गई जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। इस पर तुरंत ही रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीम ने इंजन की जांच शुरू कर दी और कमी को ठीक करने में जुट गए।
काफी प्रयास के बाद भी जब इंजन ठीक नहीं हुआ तो रेल प्रशासन ने साम्हो रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन मंगवाकर गोमती एक्सप्रेस को लगभग साढ़े ग्यारह बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन के चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
फोटो: 24 संतोष कुमार
छूट गया कचहरी का जरूरी काम
उन्नाव से ट्रेन में सवार हुए यात्री संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इटावा कचहरी में तारीख पर जा रहे थे। अचानक ट्रेन भरथना स्टेशन पर रुक गई। बाद में पता चला कि इंजन फेल हो गया है। इससे उनका न्यायालय का जरूरी कार्य नहीं हो सका है।
फोटो: 25 विशाल
गर्मी से परेशान होना पड़ा
कानपुर से दिल्ली जा रहे विशाल ने बताया कि ट्रेन का इंजन खराब होने के कारण वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे। गर्मी और देरी के कारण बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा।