फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   girls hounoured in shiv tandav presentation

Etawah News: शिव तांडव में शानदार प्रदर्शन पर छात्राएं पुरस्कृत

Thu, 23 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 23 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
girls hounoured in shiv tandav presentation
इटावा। संस्कार भारती की ओर से बुधवार को नारायन कॉलेज में शिव तांडव में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली छात्राओं काे पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र, सचिव अत्रि दीक्षित, गोपाल तिवारी, सौरभ सक्सेना और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमृत महोत्सव के दौरान संस्कार भारती की ओर से नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स की छात्राओं ने शिव तांडव व अन्य प्रस्तुतियां दी थीं। इन छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इंटर की छात्रा शिवांगी चौहान, मोहाली यादव, समृद्धि गुप्ता, कक्षा 11 की वैशाली भदौरिया, हाईस्कूल की श्वेता राजपूत, कक्षा नौ की निशि परिहार, दीक्षा सिंह, कक्षा आठ की अाराध्या भदौरिया, गार्गी सिंह और खुशी राजपूत को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य कलाओं की सृजनात्मकता, सामाजिकता का संवर्धन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed