{"_id":"5d9b7df08ebc3e014757a5f4","slug":"four-miscreants-registered-a-case-of-soapy-dcm-robbery-etawha-news-knp518356490","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाशों पर साबुन भरी डीसीएम लूट का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बदमाशों पर साबुन भरी डीसीएम लूट का मामला दर्ज
विज्ञापन
इटावा। साबुन समेत डीसीएम लूटे जाने के सनसनीखेज मामले में गाड़ी मालिक की तहरीर पर भरथना थाना में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा ऊसराहार थाना में तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़की पकड़कर बाजरा के खेत में ले जाने और चकरनगर थाना में लेखपाल को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर देहात के मंधना कस्बा से साबुन लेकर नोएडा जा रही डीसीएम लूट की सनसनीखेज वारदात होने पर पुलिस ने गाड़ी मालिक की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लुटेरे डीसीएम चालक दिलशेर को हाथ पैर बांध कर नगरिया यादवान के पास शनिवार रात को फेंक गए थे। थाना पुलिस ने रविवार सुबह लोगों की सूचना पर उसे उक्त स्थान से बंबा के किनारे झाड़ियों से बरामद किया था।
रविवार शाम को डीसीएम मालिक जगरेश कुमार निवासी लड़पुरा गांव के थाना ग्रेटर नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर ने भरथना थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा गया कि अज्ञात वाहन पर सवार चार लुटेरों ने डीसीएम चालक दिलशेर को जबरिया अपने वाहन में बैठा लिया था। मारपीट करते हुए लुटेरे 1.24 लाख रुपये के माल समेत गाड़ी को लूट ले गए। चालक को हाथ पैर बंधी हालत में नगरिया यादवान स्थित कंटीली झाड़ियों में फेंक गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं ऊसराहार थाना में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को पकड़कर बाजरा के खेत में ले जाने में मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि दो अक्तूबर को नाबालिग लड़की जब दुकान से साबुन लेकर घर आ रही थी। तभी ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनपुरा हरी का अड्डा निवासी अनुज कुमार व उसके दो साथियों ने उसकी पुत्री को रास्ते में पकड़ लिया। उसे बाजरा के खेत में ले गए। आरोपी उसकी पुत्री का गला दबाते हुए उसके ऊपर बैठ गए। पुत्री के बताने पर जब इसकी शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
चकरनगर तहसील में पांच अक्तूबर को एक लेखपाल की पिटाई मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। लवेदी थाना क्षेत्र के टकरूपुरा निवासी लक्ष्मीशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि तहसील चकरनगर में राघवेंद्र सिंह ने उसे भद्दी गालियां दी। घसीटते हुए बाहर ले गए और जान से मारने की नीयत से उनकी नाक पर घूंसा मारा। इसमें वह घायल हो गए।