फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four cattle died due to high tension line breaking

Etawah News: हाईटेंशन लाइन टूटने से चार मवेशी मरे

Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four cattle died due to high tension line breaking
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हविलिया बकौली में गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से 11 हजार हाईटेंशन लाइन टूटने से दो किसानों के चार पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव हविलिया बकौली में गली से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटने किसान प्रेमपाल की तीन बकरियां व महेश के दो भैंस के पड़वे चपेट में आ गए, जिसमें तीन बकरियों व एक पड़वे की मौत हो गई। जबकि एक पड़वा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

दोनों पशु पालकों ने बताया कि पूरे गांव में हाईटेंशन लाइन घूमी हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लाइन टूटकर सीधे जमीन पर गिरती है यदि जाल लगाया गया होता तो शायद उनके पशुओं की मौत नहीं होती। सपा नेता उदयभान सिंह यादव ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गरीब किसानों को नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई बिजली विभाग करकर दोनों किसानों को मुआवजा दे। एसडीओ रामहरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी, बिजली से मौत हुई होगी तो विभाग किसानों को मुआवजा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed