फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Foundation stone of Ramnagar overbridge will be laid on 15th

Etawah News: रामनगर ओवरब्रिज का 15 को होगा शिलान्यास

Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Ramnagar overbridge will be laid on 15th
(फोटो संख्या 10) रामनगर फाटक जहां होना है ओवरब्रिज का निर्माण। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 09) रामनगर फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते सांसद रामशंकर कठेरिया। संवाद
रामनगर ओवरब्रिज का 15 को होगा शिलान्यास
क्रासर - 785 मीटर लंबे आरओबी पर आएगी 72 करोड़ की लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लंबे इंतजार के बाद रामनगर रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज की आधारशिला 15 जून को सुबह रखी जाएगी। यह जानकारी सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने सोमवार की शाम चार बजे के बाद राम नगर फाटक का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के बाद दी।
रामनगर 28 बी रेलवे फाटक पर बनने वाले डबल लेन के ओवरब्रिज की लंबाई 785 मीटर है। इसमें 37 मीटर का निर्माण रेलवे अपने हिस्से का रेलवे लाइन के ऊपर का कराएगी। जबकि सेतु निगम रेलवे फाटक के दोनों ओर ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। इस पर करीब 72 करोड़ की लागत आएगी। जो करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर ओवरब्रिज का निर्माण करा रही है। रेलवे,बिजली विभाग व पीडब्ल्यूडी को भुगतान कर दिया गया है। बजट का प्रस्ताव पास हो चुका है। बताया कि निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए सभी मशीनें समेत सभी मैैटेरियल आ चुके हैं। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान हवन पूजन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के अतिव्यस्त रेलवे ट्रैक दिल्ली- हावड़ा पर स्थित रेलवे फाटक से 24 घंटे में सवारी व मालगाड़ी समेत 260 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इस वजह से लगभग 16 से 17 घंटे फाटक बंद ही रहता है। इस वजह से वाहन सवारों को काफी देर तक बंद फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।

ओवरब्रिज के बनने से शहर के लाइनपार क्षेत्र रामनगर, विजय नगर, फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र की करीब ड़ेढ लाख की आबादी को बहुत लाभ होगा, उनका समय बचेगा और फाटक से ट्रेन निकलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों के अलावा रेलवे के एडीएन रंजीत राम, एडीएसटी अरविंद यादव, एसएस पीएम मीना समेत के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के अलावा कई नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed