फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fog can wreak havoc on potatoes, mustard

कोहरा ढा सकता आलू, सरसों पर कहर

Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fog can wreak havoc on potatoes, mustard
बकेवर/इटावा। लगातार घना कोहरा छाये रहने से फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। आलू और सरसों की फसल में नुकसान की आशंका है। धूप न निकलने और रोजाना कोहरा छाये रहने से गेहूं की फसल पर भी साथ रबी की अन्य फसलों पर भी असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को पूरे दिन खिली धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, शीतलहर चलने से लोगों को परेशानी भी हुई। न्यूनतम तापमान सोमवार को सात डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 18 डिग्री पर बरकरार रहा।
विज्ञापन

धूप निकलने से गेहूं की फसल की वृद्धि पर भी असर पड़ता है। बिना धूप के पौधे की वृद्धि नहीं होती है। पिछले तकरीबन 15 दिन से इस समूचे क्षेत्र में रोजाना घना कोहरा पड़ रहा, जिसके चलते रबी की फसलों पर काफी विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल में रोग लगने की संभावना अधिक बढ़ी हुई है। किसानों के अनुसार, रबी सीजन की अन्य फसलों गेहूं चना बेझर पर अभी घना कोहरा काफी असर डालने लगा है।
ग्राम कुड़रिया निवासी किसान पुष्पेंद्र सिंह कहते हैं घने कोहरे के चलते गेहूं की फसल पर भी असर पड़ रहा है। उनका कहना है किसी भी फसल के पौधे के लिए धूप की बहुत आवश्यकता है। बिना धूप के मिले कोई भी पौधा भोजन नहीं बना पाता।
कहा कि उसकी वृद्धि में असर डालता है। पौधे की वृद्धि न होने से गेहूं की फसल पर भी काफी हद तक नुकसान हो रहा है। किसान पट्टर पाल कहते हैं कि पैदावार भी प्रभावित होगी।
बिना धूप के कोई भी पौधा अपना भोजन नही बना पाता है। किसान महेश दुबे कहते हैं कि रबी की जितनी भी फसलें हैं। इनमें गेहूं को छोड़कर सभी में इस कोहरे व बारिश से नुकसान की संभावना बढ़ी है।
अब कई दिनों से धूप न निकलने से कोहरे से गेहूं की फसल को भी नुकसान की संभावना बढ़ गई है। धूप न निकली तो फसलों में रोग भी बढ़ेंगे।
किसान ध्रुव तिवारी कहते है कि अभी तक गेहूं की फसल को कोहरे व बारिश से फायदा होना था, लेकिन अब रबी की मुख्य फसल गेहूं की फसल में कोहरे से नुकसान होगा।
उधर, दो दिन के खराब मौसम के बाद सोमवार को पूरे दिन खिली धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, शीतलहर चलने की वजह से लोगों को परेशानी भी हुई।
बात न्यूनतम तापमान की करें तो रविवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री पर बरकरार रहा।
शीतलहर चलने से गलन ने अपना असर दिखाने का प्रयास किया जरूर, लेकिन धूप ने काफी हद तक बेअसर कर दिया।
मौसम में आए बदलाव का असर नुमाइश परिसर में देखने को मिला, जब उखड़ रही नुमाइश के दौरान दुकान से बाहर गर्म कपड़ों का स्टाल लगने पर महिला खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिली।
हालांकि, खराब मौसम के दो दिन बाद रोज की अपेक्षा सोमवार को अच्छी संख्या में महिलाएं खरीदारी करतीं दिखाई पड़ीं।
धूप निकलने पर महिलाओं को मिली राहत
लवेदी। कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बाद सोमवार को आम लोगों के लिए धूप राहतभरी रही। धूप निकलने से महिलाओं का काम और आसान हुआ। हालांकि, शीतलहर ने मुश्किलों में डालने का प्रयास किया, लेकिन धूप उसे बेअसर करती रही।

महिलाएं चर्चा करतीं रहीं कि मौसम का कुछ पता नहीं कल कैसा हो, आज धूप निकली है, तो कुछ देर काम छोड़कर धूप तो ले ही लो। बच्वे भी छतों पर उछलकूद मचाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed