{"_id":"5a491ee64f1c1b4a018b4d48","slug":"five-vehicles-expressing-wounds-on-expressway-fog-wrecks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : एक्सप्रेस-वे पर भिड़े पांच वाहन, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : एक्सप्रेस-वे पर भिड़े पांच वाहन, 20 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन एवं मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों की भिड़ंत में कार व बस में सवार बीस लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने कार व बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बाद में पुलिस ने रोड पर खडे़ वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात शुरू कराया। हादसे के कारण करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
चौबिया क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह कोहरा होने के कारण तेज गति से आ रही एक बस आगे जा रही डीसीएम से भिड़ गई। दोनों की भिंड़त होने के बाद पीछे से आ रहा कार सवार भी कार को रोकने में सफल नहीं हुआ और वह भी पीछे से बस में जा घुसा। इसी बीच पीछे से सवारियां लेकर एक बस और आ गई। वह भी पीछे से बस मं जा भिडी उसके बाद एक कार भी पीछे से पीछे से आई बस से टकरा गई। वाहनों के आपस में टकराने से बस से टकरा गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार व बस में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर यूपी-100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उसने थाना पुलिस के अलावा अन्य अघिकारियों को इसकी सूचना दी। थाना पुलिस के अलावा सीओ सैफई निर्मल कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस हादसे में मोहम्मद अंसारी , मोहम्मद नसीम, अश्फाक अली, इरशाद अली, संजीव, रवि रंजन के अलावा सलमान खां निवासी पूर्णिया बिहार घायल हो गए। उक्त सभी लोग बस से जयपुर जा रहे थे। इसके अलावा कार से दिल्ली जा रहे आलमबाग लखनऊ निवासी शिवराम उनकी पत्नी स्वेता के अलावा पुत्रियां अर्किता व स्वार्थी घायल हो गईं।
विज्ञापन
इसके अलावा पीछे की बस में सवार श्रीकांत, विजय सिंह, संजय कुमार, नरवीर सिंह, फरजाई आलम, ईलू, असगर वारिसी, विजय कुमार, रंजीत निवासीगण मोतिहारी बिहार घायल हुए। हादसे के बाद वाहनों के रोड पर होने के कारण यातायात बाधित हो गया। सीओ सैफई ने तुरंत क्रेन को मौके पर बुलवाया और सड़क पर खडे़ वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका। सीओ सैफई ने बताया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। सभी घायलों कोे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।