फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five injured as car overturns on highway after tyre burst

Etawah News: टायर फटने से हाईवे पर पलटी कार, पांच घायल

Wed, 06 May 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five injured as car overturns on highway after tyre burst
इकदिल। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह कार का आगे का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलटते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी मध्य प्रदेश के ददरौआ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव पघईपुर निवासी राधेश्याम (68), यक्ष कुमार (45), पिंकू यादव (35), कुमकुम देवी (40) पत्नी सुखेंद्र प्रताप और चालक मुरारी कश्यप (24) ददरौआ धाम दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे उनकी कार नेशनल हाईवे स्थित थाना इकदिल स्थित एक मस्जिद के पास पहुंची। इस दौरान कार का आगे का टायर अचानक फट गया। इससे कार चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही है कि उस दौरान कई वाहन नहीं आ रहा था। कार पलटने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि कार पलटने से उसकी गैस किट में रिसाव हो गया। आग लगने से हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed