{"_id":"6a08b9fc04755f712108ab22","slug":"first-aid-box-missing-emergency-safety-left-to-fate-etawah-news-c-216-1-etw1002-142903-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फर्स्ट एड बॉक्स गायब, आपातकालीन सुरक्षा भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फर्स्ट एड बॉक्स गायब, आपातकालीन सुरक्षा भगवान भरोसे
विज्ञापन
परिचालक बोले- रूटीन में कोई व्यवस्था नहीं, सिर्फ रिजर्व ड्यूटी में ही दी जाती हैं किटें
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अगर आप यूपी परिवहन की बस से सफर करते हैं तो आपकी सुरक्षा भरोसे है। सफर के दौरान यदि आपको किसी भी प्रकार की चोट या स्वास्थ्य से संबंधित समस्या आती है तो आप परिचालक या चालक फर्स्ट एड बॉक्स न होने की वजह से आपका सहयोग नहीं कर सकेंगे। यह तस्वीर शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम की ओर से दूसरे दिन की गई पड़ताल में सामने आई। परिचालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिर्फ रिजर्व ड्यूटी के दौरान जब बसें भेजी जाती हैं, उसी समय किट दी जाती है।
फोटो 19::::फजलगंज डिपो की बस में ग्रिल पर लगा टूटा हुआ फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद
केस 1-
शनिवार शाम करीब चार बजे वाहन संख्या यूपी 78 एच टी 3201 फजलगंज डिपो की रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थी। चालक के ठीक पीछे अनिवार्य रूप से लगने वाले फर्स्ट एड बॉक्स का आधा हिस्सा गायब था। टूटे डिब्बे के ऊपर एक पंखा लगा हुआ था।
फोटो 20:::शिकोहाबाद डिपो की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद
केस 2
वाहन संख्या यूपी 84 टी 5157 शिकोहाबाद डिपो की बस पूछताछ केंद्र के पास खड़ी थी। इसमें अंदर जाकर देखा तो चालक की पीछे वाली सीट के पीछे ग्रिल में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगा था। पूछने पर परिचालक ने बताया कि कई दिनों से मिला नहीं है।
विज्ञापन
फोटो 21::::बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद
केस 3
यूपी 79 टी 4291 की बस बस स्टैंड तिराहे पर खड़ी थी। यह बस आगरा के लिए जा रही थी। इस बस से भी चालक के पीछे लगी ग्रिल में फर्स्ट एड बॉक्स की जगह खाली पड़ी थी। नीचे खड़े परिचालक से इस बारे में पूछा तो बताया कि रिजर्व ड्यूटी के दौरान किट उपलब्ध कराई जाती है।
फोटो 22:::::सैफई डिपो की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद
केस 4
पूछताछ केंद्र के पास ही सैफई डिपो की यूपी 78 एलएन 1548 बस खड़ी थी। इसमें चालक की सीट के पीछे वाली ग्रिल पर यात्रियों को अपने सामान को लेकर सचेत रहने की हिदायत दी गई थी, लेकिन प्राथमिक उपचार पेटी का स्थान यहां भी रिक्त पड़ा है।
फर्स्ट एड बॉक्स इसलिए है जरूरी
प्राथमिक उपचार पेटी में हल्की चोट या तबीयत खराब होने पर दिए जाने वाले त्वरित इलाज का सामान होता है। इसमें मुख्य रूप से बैंडेज और गॉज, कॉटन, एंटीसेप्टिक क्रीम, बर्न ड्रेसिंग, एडहेसिव टेप, कैंची, आई ड्रॉपर बोतल के साथ ही दर्द निवारक दवाएं होती हैं।
वर्जन
सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगवाने के लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा। सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स हो इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। बाहर से आने वाली डिपो की बसों के लिए भी आरएम से पत्राचार के लिए आग्रह करेंगे।-अमित कुमार, एआरएम