{"_id":"58fe42124f1c1bb365c0c752","slug":"fire-at-home-property-worth-three-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति राख
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम निबाड़ीखुर्द में सोमवार सुबह एक घर में लगी आग से तीन लाख की संपत्ति राख हो गई। हादसा लगन उत्सव के दौरान खाना बनाते समय कढ़ाही में आग लगने से हुआ।
निबाड़ीखुर्द निवासी श्रीकृष्ण दोहरे के पुत्र जोधाराम के लड़के रिंकू की सोमवार को लगुन आनी थी। घर में जगह कम होने के कारण श्री कृष्ण ने खाना बनवाने के लिए राम नरेंद्र के घर के आगे छप्पर में खाना बनाने के लिए हलवाई लगाया। हलवाई ने जैसे ही कढ़ाही में तेल डाला, उसमें आग लग गई। देखते देखते सब कुछ राख हो गया और छत का लेंटर भी चटक गया। राम नरेंद्र किसी कार्य से बाहर गए हैं।
उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र राहुल ने बताया कि एक बाइक, साइकिल, नौ हजार रुपये, टीवी, तीन पंखे, सात क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल भूसा, सिलाई मशीन और कपड़े सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। जहां पर छप्पर रखा था उसी के सामने कमरे में राम नरेंद्र की 60 वर्षीय मां रामवती लेटी थी, वह भी झुलस गईं। गांव वालों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, सिपाही अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए।