फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR registered against nine people, including the wife and her lover, in connection with a young man's suicide; three in custody.

Etawah News: युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी, प्रेमी समेत नाै पर एफआईआर, तीन हिरासत में

Tue, 28 Jul 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against nine people, including the wife and her lover, in connection with a young man's suicide; three in custody.
फोटो 06:: जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती महिला। संवाद
विज्ञापन

शादी के 20 दिन बाद पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा था, अगले दिन युवक ने कर ली थी आत्महत्या
पत्नी का पुलिस निगरानी में अस्पताल में इलाज, वायरल वीडियो भी जांच के दायरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शादी के करीब 20 दिन बाद युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, उसके प्रेमी, ससुर, साले और पांच अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पत्नी खुशबू का जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। पुलिस वायरल वीडियो, मोबाइल फोन, चैट और दोनों पक्षों के बयानों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


जुगरामऊ निवासी लल्ला सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र अंकित की शादी छह जुलाई को बकेवर थाना क्षेत्र के नौधना गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। आरोप है कि 26 जुलाई को खुशबू अंकित को अस्पताल ले जाने की बात कहकर घर से निकली। दोनों पुराना बस स्टैंड पहुंचे, जहां खुशबू ने अंकित को कुछ सामान लेने के बहाने थोड़ी दूर भेज दिया। इसी दौरान अंकित को संदेह हुआ तो वह वापस लौटा। आरोप है कि उसने खुशबू को चार-पांच युवकों से बातचीत करते देखा। विरोध करने पर युवकों ने अंकित के साथ गाली-गलौज की। उनमें से एक युवक ने अपना नाम सौरभ बताते हुए कहा कि शादी से पहले से उसके खुशबू से संबंध हैं और वह उसे अपने साथ ले जाने आया है। इस बात को लेकर अंकित और खुशबू के बीच विवाद हो गया। बाद में अंकित किसी तरह पत्नी को लेकर घर लौट आया और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। घटना की जानकारी मिलने पर खुशबू के पिता रविंद्र सिंह और भाई पिंटू भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुशबू का पक्ष लेते हुए अंकित और उसके परिवार के साथ अभद्रता की और झूठे दहेज मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। किसी तरह मामला उस समय शांत हो गया, लेकिन रविवार की घटना के बाद अंकित गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा। उसने परिजनों को बताया था कि बस स्टैंड पर मिले युवक सौरभ ने धमकी दी थी कि वह खुशबू को किसी भी हालत में अपने साथ ले जाएगा। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अंकित ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी खुशबू, प्रेमी सौरभ, ससुर रविंद्र सिंह, साले पिंटू और पांच अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया पति की मौत के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली खुशबू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed