फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against ration dealer for black marketing of ration

Etawah News: राशन की कालाबाजारी पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 05 Jun 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
FIR against ration dealer for black marketing of ration
इटावा। ग्राम पचावली में कार्डधारकों के अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




पचावली निवासी जगरानी ने बताया कि वह और उसके क्षेत्र के लोग कोटेदार बृजेश यादव के पास राशन लेने गए थे। आरोप है कि कोटेदार ने उनका अंगूठा लगवा लिया लेकिन कुछ को राशन नहीं दिया तो किसी को कम राशन मिला। शिकायत करने पर उन्हें वहां से भगा दिया गया। महिलाओं ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से 30 मई को की थी। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस पर पूर्ति निरीक्षक बसरेहर योगेश कुमार वर्मा ने अपनी टीम के साथ राशन दुकान की जांच की। उन्होंने बताया कि राशन डीलर की दुकान पर गेहूं, चावल और बाजरा की कुल 19 बोरियां मिलीं। अफसरों ने जब स्टॉक रजिस्टर और अभिलेख मांगे तो कोटेदार संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। विभागीय कार्रवाई के तहत पचावली की उचित दर दुकान को सीज कर दिया गया है। पात्र कार्डधारकों को राशन वितरण की जिम्मेदारी दूसरे उचित दर विक्रेता को सौंप दी गई। साथ ही पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर के खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed