फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against 35 for blocking road

Etawah News: जाम लगाने में 35 पर प्राथमिकी

Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
FIR against 35 for blocking road
दूध व्यापारी की मौत पर परिजन व ग्रामीणों ने लगाया था जाम
विज्ञापन

हत्यारोपियों की मांग को लेकर शव रखकर जताया था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मानिकपुर के जंगल में दूध व्यापारी का शव फंदे पर शव मिलने के मामले में परिजन व ग्रामीणों ने इटावा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया था। सिविल लाइंस पुलिस ने शव रखकर तीन घंटे जाम लगाने में 35 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार सुबह वह कोर्ट जा रहे थे। सूचना मिली कि किसी घटना से नाराज कुछ लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में शव रखकर मैनपुरी फाटक अंडरपास के पास पहुंच गए और रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। पुलिस ने जब लोगों को समझाने और जाम खोलने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

भीड़ में मौजूद 5-6 अज्ञात लोग उकसा रहे थे जिससे करीब तीन घंटे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग या लिखित शिकायत थाने में नहीं दी थी। वह केवल पुलिस पर दबाव बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के उद्देश्य से उपद्रव कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि घटना के समय के फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रख लिए हैं जिनकी मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed