{"_id":"579ce9404f1c1b704721e6e4","slug":"file-electricity-related-complain-by-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसएमएस से दर्ज कराएं बिजली संकट की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से दर्ज कराएं बिजली संकट की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
mobile application for elderly people help
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अब घर बैठे एसएमएस से अॅानलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देने की तैयारी की है। इसके तहत उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर पर एसएमएस से शिकायत का निस्तारण करा सकेंगे। शिकायतों को स्वीकार करने व इनके निस्तारण को लेकर आगरा से आए इंजीनियरों ने विद्युत विभाग के सभी जूनियर इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
अभी तक विद्युत उपभोक्ताओं को शिकायतों को दर्ज कराने के लिए विभागीय कार्यालय पर जाना पड़ता था। इससे बुजुर्ग व महिला उपभोक्ताओं को दिक्कतें होती थीं। वहीं कागज पर लिखित दी गई शिकायत पर कार्रवाई में भी देरी होती थी। उधर, विभिन्न स्तरों पर सुनवाई न होने से शिकायतों का निस्तारण कई- कई दिनों तक नहीं हो पाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को एसएमएस से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
इसके तहत उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर पर अपने कनेक्शन नंबर के साथ एसएमएस कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह एसएमएस तुरंत ही संबंधित जेई के पास पहुंच जाएगा। जेई एक घंटे के अंदर शिकायत का निस्तारण कर इसकी जानकारी देंगे। अगर वह शिकायत के निस्तारण का वापसी एसएमएस नहीं देते हैं तो शिकायत स्वत: ही एसडीओ और फिर अधिशाषी अभियंता और एमडी तक पहुंच जाएगी। इससे लापरवाही बरतने वालों पर विभाग कार्रवाई कर सकेगा।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण केंद्र प्रथम आरके ग्रोवर ने इस संबंध में कहा कि अॅानलाइन व्यवस्था शहर में लागू कर दी गई है। इसक ो लेकर विभागीय कर्मचारी व इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अॅान लाइन व्यवस्था से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र होगा। उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 5616195 पर अपनी शिकायत एसएमएस से कर सकते हैं।