{"_id":"58e928544f1c1b9d385b3f64","slug":"field-caught-fire-due-to-shortcircuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से खेतों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से खेतों में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कु नैरा में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से हुई स्पार्किंग से 45 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के साथ फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन
कुनैरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार दोपहर तेज हवा से तार आपस में टकरा गए और चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी। आग की लपटें उठती देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हवा तेज होने के कारण आग आसपास के खेतों में भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। आग लगने से राजेंद्र सिंह के अलावा योंगेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, देवेंद्र सिंह, महेश कुमार और सुबोध कुमार के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र बुलाकीपुरा में खेत में खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। जिससे पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपैटी निवासी भूरेलाल पाल का लुहन्ना में खेत है। जिसमें गेहूं की फसल खड़ी है। उसमें शनिवार को आग लग गई। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
विज्ञापन