{"_id":"5dbdd3268ebc3e0144723310","slug":"fever-etawha-news-knp5233661171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग से निराश मरीजों को टोटके से आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग से निराश मरीजों को टोटके से आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मोहल्ला प्रभु का अड्डा में किशोरी की मौत और 15 लोगों के डेंगू से ग्रसित होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीम सफाई व छिड़काव को नहीं पहुंची। ऐसा तब है जब लोग मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। निराश लोग अब टोटके का सहारा ले रहे हैं। घरों में टोटके की हंडिया लटक रही हैं और बांहों में लौंग, कपूर आदि का जंतुर बांध लिए हैं।
करीब एक हजार की आबादी वाले प्रभु का अड्डा, शिवा कॉलोनी में 30 परिवार हैं। इसी मोहल्ले में किशोरी तान्या शाक्य अैर युवक बीरबहादुर की डेंगू से मौत हो चुकी है।15 लोग अलग-अलग अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के बाद आगरा, ग्वालियर, सैफई व शहर के अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं। मोहल्ले के प्रत्येक परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार है। शिवा कालोनी के हिमांशु चौहान ने बताया कि डेंगू से पीडित हैं। मोहल्ले में न ही ठीक से छिड़काव कराया जा रहा है और न ही साफ सफाई। इससे टोटके का सहारा लेना मजबूरी है। हाथ में लौंग, कपूर आदि का गढ़ा बांध लिया है। शिवा कालोनी के रामेश्वर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। बताया कि पंडित से मंत्रों से सिद्ध कराकर मटकी घर के दरवाजे पर लटकाई है।
कर भी क्या सकते हैं। जब प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा तो इलाज के साथ ये भी करके देख रहे हैं। इसी कालोनी के संजीव चौहान ने बताया कि पुत्री नीतू डेंगू से पीड़ित है। ग्वालियर से कराने पर आराम मिला, अब दोबारा बुखार आने लगा है। कुछ ऐसे भी मरीज है जो कि बाहर से इलाज कराकर आए और उसके बाद फिर से उन्हें उल्टी और पेट दर्द के साथ बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
प्रभू का अड्डा निवासी कमला देवी ने बताया कि करीब पांच दिन हो गए है और उन्हें बुखार आ रहा है। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। घर पर कोई न होने के कारण घर पर ही इलाज कराने को विवश हैं। इसी मोहल्ले के अरविंद की 5 माह की पुत्री तनु को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसकी जांच कराने के बाद बताया गया कि सात हजार प्लेटलेट्स बची हैं। जिसे नुमाइश चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।