फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Festival pandal sparkled with the talent of daughters

Etawah News: बेटियों के हुनर से झूम उठा महोत्सव पंडाल

Mon, 18 Dec 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Festival pandal sparkled with the talent of daughters
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में रविवार को घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम में बेटियों के अनेक रूप दर्शाते पोस्टर, आकर्षक अल्पना आकर्षण का केंद्र रहीं। नृत्य से पंडाल झूम उठा। अतिथियों ने बेटियों के हुनर की सराहना की। मेहंदी प्रतियोगिता में हाथ भर कर मेहंदी लगाई गई। नौ वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 50 से अधिक स्कूलाें के शिशु वर्ग से लेकर स्नातक व परास्नातक वर्ग की करीब साढ़े सात सौ से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम में पोस्टर व अल्पना बनाओ प्रतियोगिता के अलावा दुल्हन की मेहंदी छात्राओं ने अपने हाथों से लगाई। इस दौरान शिुश वर्ग की फैंसी ड्रेस व सामूहिक नृत्य के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी। पंडाल में बैठे अतिथियों ने तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में एक, स्लोगन समेत दो वर्गोें में, अल्पना, समूह नृत्य की दो वर्गों के अलावा मेहंदी, पोस्टर और स्नातक व परास्नातक वर्ग की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन जिला प्रभारी कमलावती सिंह, अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा पटेल, विभाग प्रचारक यशवीर, जिला प्रचारक शिवम, जिला संघ चालक राजेंद्र सिंह के अलावा प्रदर्शनी समिति के पदाधिकारी कई स्कूलों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज की एनसीसी की छात्राओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने अतिथियों का बैज लगाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। बताया कि सभी प्रतिभागी छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मनोरमा वर्मा, आंचल, जागृति, उज्जवल पटेल, मुनिराज,अश्वनी कुमार, ममता कुशवाहा, शालिनी वर्मा,सुशीला चतुर्वेदी, संतोष कुमारी, मुकेश बाबू, अनुपम कौशल, आलोक पाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शुभा श्रीवास्तव, कल्पना वशिष्ठ व पुष्पा वर्मा ने अदा की। मनोरमा वर्मा, मुनिराज, आंचल वर्मा, ममता कुशवाहा,सुशीला चतुर्वेदी आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन जागृति वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed