{"_id":"5eb83a5b8ebc3e904359ebb6","slug":"father-dies-daughter-injured-in-accident-on-expressway-etawha-news-knp5594888157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार पिता की मौत और उसकी बेटी घायल हो गई। बेटी को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पिता और बेटी दिल्ली से कानपुर जा रहे थे।
कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह अपनी 14 साल की बेटी खुशबू के साथ बाइक से दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। शनिवार रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के दींग गांव के सामने उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि खुशबू गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह मौके पर पहुंचे और खुशबू को सैफई पीजीआई भेजा। उन्होंने आशंका जताई कि बाइक सवार राहुल को झपकी आने से यह हादसा हुआ।
एक अन्य हादसे में एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर एक लग्जरी कार डिवाइडर से टकरा गई। झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी ट्रैवल्स एजेंसी संचालक हरनीश सिंह समेत पांच लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। हरनीश अपने बच्चों को लाने के लिए दिल्ली से घर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग बच गए।