फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Father and son beaten on charges of wheat theft, inspector line present

Etawah News: गेहूं चोरी के आरोप में पिता-पुत्र को पीटा, दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten on charges of wheat theft, inspector line present
एसएसपी ने पीड़ितों की शिकायत पर कुम्हावर चौकी इंचार्ज को हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। कथित तौर पर बीस किलो गेहूं की चोरी में पकड़कर लाए गए पिता-पुत्र की पिटाई के मामले में एसएसपी ने पीड़ितों की बात सुनने के बाद कुम्हावर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
सैफई थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुम्हावर के इंचार्ज उप निरीक्षक अरुण कुमार ने 20 किलो गेहूं की चोरी के आरोप में पिता पुत्र को चौकी में बंद करके जमकर पीटा था। पीटते समय बेटे ने मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग चालू कर ली थी। जिसमें घटना पूरी कैद हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी क्षेत्र के लोंगपुर गांव निवासी आलोक कुमार के घर से 20 किलो गेहूं की चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत उसी के गांव के अनिल कुमार ने पुलिस चौकी पर की थी। जिसपर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने उक्त गांव निवासी राजेश कुमार व उसका बेटे आकाश को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया था। बाद में दरोगा ने गाली-गलौज की जिसका आकाश ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर पुलिस ने जमकर पिता पुत्र के साथ मारपीट की थी। पीटते समय आकाश ने अपने मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग चालू कर ली थी। जो घटना पूरी ऑडियो में कैद हो गई थी। पिटाई करने के बाद चौकी इंचार्ज ने शांतिभंग मेंपिता पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की थी।

चौकी से छूटकर घर जाने के बाद अगले दिन पीड़ित ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से एसएसपी संजय कुमार वर्मा के सामने पेश होकर जानकारी दी और अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाए। इससे नाराज एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed