फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers angry with officers took out a foot march

Etawah News: अफसरों से नाराज किसानों ने निकाला पैदल मार्च

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry with officers took out a foot march
इटावा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले मंगलवार को सिंचाई विभाग के मुख्यालय पर किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने सिंचाई, खाद, बिजली, छुट्टा पशुओं, जल निकासी और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान किसी अधिकारी के पहुंचने से नाराज किसानों ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाल दिया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप था कि सुबह 10 बजे पंचायत शुरू होने के बावजूद दोपहर एक बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग मुख्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने का फैसला किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों के मार्च की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर ने किसान प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने 10 जून तक प्रमुख समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मन्नू सिंह ने कहा कि यदि तय समय सीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगली किसान पंचायत कलक्ट्रेट परिसर में ही आयोजित की जाएगी। पंचायत में मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, मोहित यादव, कृष्णपाल सिंह, बृजेश शास्त्री, चंद्रभान सिंह, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, नवाब सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed