फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers angry over not getting compensation stopped work on gas pipeline

Etawah News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने गैस पाइपलाइन का काम रुकवाया

Tue, 05 Dec 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not getting compensation stopped work on gas pipeline
बकेवर। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर किए गए जमीन अधिग्रहण का रुपये न मिलने पर उझियानी गांव के किसानों ने सीएनजी गैस पाइपलाइन डालने वाली ठेकेदार कंपनी को पाइपलाइन डालने से रोक दिया। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर एसडीएम भरथना व बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम भरथना के समझाने व एडीएम से किसानों की फ़ोन से बात कराने के बाद किसान पाइप लाइन डालने देने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे सीएनजी गैस की पाइपलाइन डाले जाने का कार्य किया जा रहा है। कानपुर की ओर वाली रोड के सर्विस रोड के किनारे खुदाई करके पाइपलाइन डाली जा रही है। सोमवार को कंपनी ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी महेवा आनेपुरा बंबा से खुदाई करके पाइपलाइन डालने लगे। जानकारी पर उझियानी गांव के किसान एकत्रित होकर पहुंच गए और काम कर रहे लोगों को किसानों ने अपनी जगह में पाइपलाइन डालने से रोक दिया।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि उन्हें आज तक उन्हें नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण अधिग्रहीत की गई उनकी जमीन का एनएचएआई से कोई मुआवा नहीं दिया गया। इस वजह से वह अपनी जमीन में पाइपलाइन नहीं डालने देंगे। जब तक उन्हें उसका मुआवजा नहीं मिलेगा। किसानों के विरोध करने पर काफी देर तक जब काम नहीं हो सका तो कंपनी के कर्मचारियों ने अधिकारियों ने इसके शिकायत एसडीएम भरथना से की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर तत्काल एसडीएम भरथना कुमार सत्यम जीत, कानूनगो जितेंद्र यादव व लेखपाल उझयानी कृष्ण कुमार, बकेवर अर्जुन सिंह चौहान, रीतौर राहुल चौबे व बकेवर थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई राजकुमार सिंह महेवा चौकी इंचार्ज मय फोर्स मौके पर पहुंचे। किसानों को समझने का प्रयास किया। महेवा से सटे उझियानी गांव के 26 किसानों की जमीन सिक्सलेन हाईवे में गई है। किसानों की जमीन तो तकरीबन 10 साल पहले ही ले ली थी।

किसान चंद्रशेखर पांडे, विवेक अवस्थी, यशोदा नंदन, बृजेश कुमार, अरविंद कुमार, जयप्रकाश, भास्कर पांडे प्रमोद पांडे ने बताया कि उनकी जमीनों के मुआवजा अधिग्रहण होने के बाद भी आज तक नहीं मिला है। उन्हें आबादी क्षेत्र की जगह खेत का मुआवजा दिया जा रहा था। इसको लेकर किसानों ने इसका विरोध किया। एनएचएआई कमिश्नरी में वाद में चली गई। किसानों ने भी कमिश्नरी में इस मामले में अपना वाद दाखिल किया था। इसे तकरीबन चार साल पहले ही खारिज कर दिया गया। जमीन का ही मुआवजा देने का निर्देश कमिश्नरी कोर्ट ने दिया था, परंतु उसके बाद भी किसानों के मुआवजा मांगे जाने के बाद अभी तक किसानों को उनकी अधिग्रहण की गई। जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। मुआवजा की धनराशि न मिलने के चलते किसानों ने पाइपलाइन डालने से रोका है।




किसानों की समस्या सुनकर मौके पर ही एसडीएम भरथना ने एडीएम से किसानों की फोन से स्पीकर पर बात कराने पर एडीएम के मुआवजा जल्द ही एक दो दिन में ही देने का आश्वासन देने पर किसानों ने पाइप लाइन डालने की सहमति दे दी। बकेवर थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि एडीएम से बात करने के बाद किसान संतुष्ट हो गए। पाइपलाइन डालने की सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed