फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer's killers did not have any clue even after 24 hours

किसान के हत्यारों का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 07 Aug 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer's killers did not have any clue even after 24 hours
थाना क्षेत्र में लुधियानी मार्ग पर गांव घुघसीना के पास किसान की गोली मारकर हत्या करने वालों का 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस देर शाम तक घटनास्थल पर सुराग तलाशती रही।
विज्ञापन

गुरुवार को गांव घुघसीना के पास दिनदहाड़े किसान जगमोहन सिंह भदौरिया (55) निवासी घुघसीना की बाइक सवार दो नकाबपोश हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बताया गया था कि किसान जगमोहन उर्फ विधायक गांव के ही संतोष तेली के साथ साइकिल से तीन किमी दूर स्थित लुधियानी गांव से अपने घर आ रहा था। जगमोहन को गोली लगने के बाद उसका साथी संतोष साइकिल छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जगमोहन की हत्या के पीछे अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है, पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के सुराग तलाशने में जुटी हुई है।
मृतक किसान के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जगमोहन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
मृतक किसान के पुत्र देवेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह कर रहे हैं।
गोली मारने वालों से कुछ देर जगमोहन भिडे़ भी थे। घटनास्थल से कुछ दूर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों के पहली गोली पेट में मारी थी। इसके बाद जगमोहन खेत की तरफ भागा था।
इस पर एक हत्यारा उसे खेत से बाहर खींचने लगा तो जगमोहन उससे भिड़ गए और जमीन पर पटक दिया। हमलावर का दूसरे साथी भी बाइक खड़ी करके जगमोहन की ओर पहुंचा तो वे गांव की तरफ भागने लगे।
हमलावरों ने बाइक से पीछा करके जगमोहन के पीछे से फिर गोली मार दी। यह भी बताया गया कि हत्यारे सफेद अपाचे गाड़ी से भरईपुर-लुधियानी मार्ग से ही आए थे।
जगमोहन सोशल मीडिया पर फोन के माध्यम से बहुत सक्रिय रहते थे। करीब एक माह पहले उनसे सोशल मीडिया से जुड़े कुछ लोग एक कार से मिलने भी आए थे।
लेकिन कार कहा की थी और उनसे मिलने आने वाले लोग कौन थे, इसकी जानकारी उनके परिजनों को भी नहीं है। जगमोहन के पुत्र देवेंद्र से जानकारी करने पर उसने भी इस बारे में अनिभिज्ञता जताई।

किसान जगमोहन की हत्या के बाद मौके से भागने वाले उसके गांव के ही साथी संतोष तेली को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
क्योंकि संतोष ही वारदात के समय का चश्मदीद गवाह है और उसने ही गांव पहुंचकर जगमोहन के परिजनों व अन्य ग्रामीणों को सूचना दी थी। संतोष तेली से पुलिस अधिकारियों और क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed