{"_id":"60afdc578ebc3e13a05ffdad","slug":"farmer-etawha-news-knp630756569","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेचने के लिए चक्कर लगा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेचने के लिए चक्कर लगा रहे किसान
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर क्षेत्र के बरालोकपुर में बनाए गए क्रय केंद्र पर किसानों को गेहूं की तौल कई-कई दिन नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को ट्रैक्टर का अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है।
क्रय केंद्र पर कागजात जमा करने के चार दिन बाद केंद्र के प्रभारी गेहूं लाने की तारीख देते हैं। बताई गई तारीख पर भी गेहूं लेकर जाने पर तौल नहीं की जाती है। किसानों को कई-कई दिन इंतजार करना पड़ता है। कुछ किसानों की तौल तो तारीख देने के एक महीने बाद नहीं हो पाई है।
किसान ईदु खान ने बताया कि 25 दिन पहले केंद्र में कार्ड में जमा कर दिया था, अभी तक तौल नहीं हो पाई है। किसान असित दुबे ने बताया कि 35 दिन पहले केंद्र पर कागज जमा कर दिए थे। केंद्र प्रभारी रोज दो-चार दिन बाद खरीद की बात कहकर टरका रहे हैं। किसान दिलीप यादव ने बताया कि 13 दिन से तौल कराने के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। किसान शकुल दीक्षित ने कहा कि कई बार केंद्र आगर प्रभारी से मिल चुके हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही है। क्रय केंद्र प्रभारी सुजीत यादव ने किसानों के गेहूं की तौल लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
महीने भर बाद भी नहीं आया पैसा
किसान शीलू भदौरिया ने बताया कि एक महीने पहले क्रय केंद्र पर गेहूं बेचा था। अभी तक खाते में पैसा नहीं आया है। छह अन्य किसानों का भी पैसा महीने भर बाद नहीं मिल पाया है।