फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmer died in accident

इटावा: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
भरथना। ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। राहगीर और पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बनामई गांव निवासी राज नारायन (50) शुक्रवार दोपहर रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन से छोड़कर गांव लौट रहे थे। रास्ते में भरथना-बिधूना मार्ग पर मोहल्ला गिरधारीपुरा मोड़ के पास ईटें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाने से किसान के सिर में चोट लग गई। राहगीर और पुलिस ऑटो से उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पत्नी रामदुलारी, पुत्र संदीप, कुलदीप, विकास, अमित व पुत्रियां सोनी, जीतू व शालिनी बदहवास हैं। ग्राम प्रधान ब्रजराज सिंह ने बताया कि राजनरायन खेती करता था।
विज्ञापन


कांवड़िए की हादसे में मौत
जसवंतनगर। महलई गांव के अनूप कुमार गुरुवार दोपहर टेंपो से साथियों के साथ कांवड़ लेकर फर्रखाबाद गए थे। गुरुवार रात लगभग 11 बजे शृंगीरामपुर से कुछ दूर पहले जत्था पैदल चलने लगा। इस दौरान अनूप वाहन की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। (संवज्ञछ)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed