फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farakka train arrives five hours late, passengers upset

Etawah News: फरक्का पांच घंटे देर से आई, यात्री परेशान

Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farakka train arrives five hours late, passengers upset
इटावा। भटिंडा जंक्शन से बेलूरघाट को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। इस ट्रेन के इटावा जंक्शन पहुंचने का सही समय तड़के तीन बजे है जबकि यह ट्रेन सुबह आठ बजे के बाद आई। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। अन्य कई ट्रेनें भी देरी से आईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कई ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू तवी से संभलपुर जाने वाली संभलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11:48 बजे के स्थान पर दोपहर 1:15 बजे आई। वहीं नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11:15 बजे से सवा घंटे से ज्यादा की देरी से आई। वहीं लगभग हर दिन देरी से आने वाली कामाख्या से आनंद विहार जाने वाली नॉर्थ ईस्ट शुक्रवार को भी करीब एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

बीकानेर सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय शाम 4:35 बजे से करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली दरभंगा अमृत भारत अपने निर्धारित समय शाम 6:28 बजे से ढाई घंटे की देरी से चल रही है। वहीं हावड़ा से बीकानेर जाने वाली बीकानेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 4:25 बजे से करीब एक घंटा की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed