फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fake checking team caught

बिजली की फर्जी चेकिंग टीम पकड़ी

Wed, 28 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 28 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fake checking team caught

लाइन पार क्षेत्र रणवीर नगर में चेकिंग के नाम पर वसूली कर रही विद्युत विभाग की फर्जी टीम को विद्युत विभाग के  अधिकारियों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन जालसाजों को मौके से पकड़ लिया गया जबकि तीन फरार हो गए। विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि  वे संदिग्ध लोगाें से किसी प्रकार का लेन देन न करें। यदि संदिग्ध दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल विभाग या पुलिस को दें।

विज्ञापन


मंगलवार क ो एक छह सदस्यीय टीम विद्युत चेकिंग करने के लिए लाइन पार रणवीर नगर में पहुंची तथा डोर टू डोर अभियान चलाना शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों की ओर से कुछ घरों में खामियां निकाल कर सुविधा शुल्क देने की मांग की जाने लगी। संदेह होने पर रणवीर नगर के लोगों ने टीम की गतिविधियों के बारे में अधिशासी अभियंता खंड एक राजेश कुमार ग्रोवर को दी।
विज्ञापन


बजरिया क्षेत्र में अभियान चला रहे श्री ग्रोवर को जब यह जानकारी लगी तो वे हैरान रह गए। क्योंकि लाइन पार क्षेत्र में तो उन्होंने किसी को भेजा ही नहीं था। श्री ग्रोवर तुरंत पुलिस बल को लेकर रणवीर नगर पहुंचे और फर्जी विद्युत विभाग की टीम के मुखिया मलखान सिह पुत्र बदन सिंह, मोनू पुत्र शिवकुमार निवासी शांति कालोनी, दिलीप सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी कटरा फतेह महमूद खां को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा  पुलिस के आने की भनक लगते ही तीन लोग भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मलखान सिंह से विद्युत विभाग के कनेक्शन फार्म बरामद किए गए है। विद्युत विभाग की ओर से सभी आरोपियो के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। एक्सईएन ग्रोवर ने बताया कि मलखान सिंह का न तो विद्युत विभाग से कोई संबंध है न कार्यदायी संस्था से। ऐसे लोगाें से सावधान रहे। दबाव बनाकर वसूली करने वालों के विरुद्ध मामले दर्ज कराएं।

कनेक्शन तीन, रोशन पूरा गांव
ऊसराहार  के रजपुरा गांव में चोरी से विद्युत का उपयोग होता पाया गया। गांव में तीन कनेक्शन है जबकि मौके से एक दर्जन कटिया पकड़ी गईं। मंगलवार क ो उपखंड अधिकारी डीके सिंह तथा अवर अभियंता गिरजाशंकर वर्मा चेकिंग करने के लिए रजपुरा गांव में पहुंचे। पुलिस के साथ टीम के पहुंचते ही विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया।


ग्रामीण अपनी अपनी कटिया उतारने में जुट गए। बारह घरों से कटिया उतार कर केबिल बरामद की गईं। गांव में मात्र तीन कनेक्शन हैं। शेष गांव के लोग चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे थे। विभाग ने बीरेंद्र कुमार की ओर से सुरेंद्र सिंह, पहलवान सिंह, राजेश, शोभाराम, राजसिंह, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र, अरविंद कुमार, रामविलास आदि के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed