फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   f.i.r lodge revenge youth attack

रिपोर्ट लिखाने की रंजिश में युवक पर हमला

Wed, 09 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 09 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
f.i.r lodge revenge youth attack
कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज दबंगों ने सोमवार की रात एक युवक को उसके घर से खींच लिया। दबंगों ने लाठी, डंडे और सरियों से युवक की पिटाई कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दबंग उसके पास से नकदी व सोने की चेन भी लूट ले गए। मोहल्ला सती में शनिवार को जन्माष्टमी के दिन मंदिर में भगवान की झांकी सजी थी। मोहल्ले की महिलाएं व पुरुष वहां मौजूद थे, तभी वहां कुछ दबंग आ गए। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंग गालीगलौज करते हुए चले गए।
विज्ञापन


इस बात की शिकायत धर्म प्रताप सिंह चौहान ने कोतवाली में की। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने से दबंगों में आक्रोश पैदा हो गया। वह धर्म प्रताप को देख लेने की धमकी भी दे गए। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे धर्म प्रताप अपने घर पर बैठा था, तभी दबंग वहां आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाहर के कमरे में बैठे धर्म प्रताप को दबोच लिया और घसीटते हुए घर से बाहर लाए। दबंगों ने धर्म प्रताप की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की, जिससे उनके सिर व चेहरे पर काफी चोर्टें आइं। दबंग उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। मारपीट की जानकारी मिलने पर परिजन धर्म प्रताप को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

एसएसपी मंजिल सैनी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed