फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: प्रयागराज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे, सप्ताह में चार दिन चलेगी

Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
etw news
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने पर प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। अब इस ट्रेन को 17 दिसंबर तक चलाया जाएगा। रेलवे ने यह निर्णय आगामी त्योहार को लेकर किया है। इस ट्रेन को अप-डाउन में सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा। इस ट्रेन के आवागमन करने से यात्रियों को त्योहार पर आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक चलाया गया है। यह ट्रेन अप में रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रयागराज से चलेगी। यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर होते हुए इटावा में रात 02:33 बजे आएगी।
विज्ञापन

ट्रेन टूंडला, अलीगढ़, दिल्ली होते हुए अगली सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02418 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से 17 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को शकूरबस्ती से चलेगी। ये ट्रेन शकूरबस्ती से रात नौ बजकर 30 बजे चलेगी। यह ट्रेन इटावा में रात 3:40 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन को 17 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार व शनिवार को नारायणपुर बाजार से चलाया जाएगा। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04164 शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार स्पेशल ट्रेन को 16 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को शकूरबस्ती से चलेगी।

ये ट्रेन नारायणपुर बाजार से शाम छह बजे चलेगी। इसके बाद चुनार, मिर्जापुर, मेजारोड , प्रयागराज, भरवारी , सिराथू , फतेहपुर, बिंदकी रोड , कानपुर सेंट्रल , फफूंद होते हुए इटावा में रात 02:33 पर आएगी। इसके बाद शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ , खुर्जा, दादरी , गाजियाबाद, नई दिल्ली व शकूरबस्ती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed