{"_id":"6aef67f7b4575dbffd011f7c","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1004-152805-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 4.54 करोड़ से चमकेगी पांच ग्रामीण सड़कों की सूरत, सीसी मार्गों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 4.54 करोड़ से चमकेगी पांच ग्रामीण सड़कों की सूरत, सीसी मार्गों का होगा निर्माण
Sat, 07 Nov 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए पांच सड़कों का सीसी मार्ग के रूप में नव निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए करीब 4.54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। सड़कों का निर्माण होने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। फिलहाल ये कार्य स्वीकृति की प्रत्याशा में हैं।
प्रस्तावित कार्यों में एनएच-2 से धरवार सीसी मार्ग का निर्माण 99 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा खुशहालपुरा से मल्लाह देव मंदिर तक सीसी मार्ग के निर्माण पर 72 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सैफई हवाई पट्टी मार्ग से त्रिलोकपुर होते हुए ओडमपुरा तक सीसी मार्ग का निर्माण 1.14 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
इसी तरह ग्राम उतरई से ग्राम रायनगर तक सीसी मार्ग के निर्माण पर 70 लाख रुपये और हविलिया से चितरपुरा होते हुए नगला बने तक सीसी मार्ग के निर्माण पर 99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पांचों कार्यों में निर्माण के साथ पांच वर्षीय अनुरक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मलिखान ने बताया कि इनमें तीन सड़कों के निर्माण की अवधि नौ महीने और दो सड़कों की निर्माण अवधि छह महीने निर्धारित की गई है। कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को कच्चे और खराब रास्तों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।