{"_id":"6ae4da7ccc367cb0a205734f","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1002-152366-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सांसद के बरामदे की पट्टिका तोड़ी, विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सांसद के बरामदे की पट्टिका तोड़ी, विरोध शुरू
Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने शुक्रवार को कचहरी कलेक्ट परिसर में हुई एक घटना का कड़ा विरोध किया। सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अधिवक्ताओं और जन मानस के लिए बरामदे का निर्माण कराया था। उस समय चंद्रशेखर सिंह गौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इस विकास कार्य की उद्घाटन पट्टिका अज्ञात अराजक तत्वों ने तोड़कर गायब कर दी।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के अभिनय यादव, भुवनेश यादव और मैराज अली खान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, जिलाधिकारी इटावा और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इटावा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
मांग करने वाले अधिवक्ताओं में ब्रजेश दुबे, श्याम सिंह यादव, अशोक उपाध्याय, बृजेंद्र चतुर्वेदी, मुन्ना अवस्थी, रामशरण यादव, अरुण राजपूत, अल्लू यादव, मंगल कुशवाह, संदीप पोरवाल, अंकुर दीक्षित और लिटिल हंसराज शामिल थे। संवाद