फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah weather

05 डिग्री पारा ने बढ़ाई गलन, ठंडी हवाओं ने किया बेहाल

Sat, 25 Jan 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
etawah weather
इटावा। दो दिनों से चल रही शीतलहर और पारा के लुुढ़कने की वजह से शुक्रवार को गलन फिर से बढ़ गई। ठंडी हवाओं पर शुक्रवार को धूप का असर पर भी बेअसर रहा। न्यूनतम पारा 05 डिग्री पहुंचने से सुबह से ही गलन भरी ठंडी रही। दिन भर 16 किलोमीटर की रफ्तार से शीतलहर चलने से लोगों को ठंडी हवाओं से बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं का दौर पूरे दिन चलता रहा। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली और धूप सेंकते रहे। जिला अस्पताल में 1178 मरीज आए जिनमें सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम, सांस, छाती दर्द और वायरल बुखार के मरीज आए। सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित बच्चे भी आए। धूप निकलने पर बुजुर्ग भी दवा लेे आए थे। डॉ.ममता वर्मा ने बताया कि रोजाना करीब 30 मरीज आते हैं। डॉ.अरुण कुमार मरौठिया ने बताया उनके पास भी 30 से 35 मरीज रोजाना आते हैं।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के साथ-साथ शीतलहर चलने की संभावना है। गलन भरी ठंड से अभी फिलहाल दो दिन तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed