{"_id":"5e2899458ebc3e4b3174098f","slug":"etawah-weather-etawha-news-knp540087798","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने दिलाई गलन से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने दिलाई गलन से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खिली धूप निकलने की वजह से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। हालांकि दिन में करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलतीं रहीं जो धूप की वजह से बेअसर रहीं। न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं देखने को मिली। ठंड में कमी आने की वजह से लोग घरों और कार्यालयों से निकलकर धूप सेंकते रहे। जिला अस्पताल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादातर लोग धूप में खड़े और बैठे रहे।
जिला अस्पताल में बुधवार को 900 मरीज आए। खांसी, छाती दर्द, सांस, जुकाम, बुखार व चर्म रोगी आए। ट्रामा सेंटर में भी मरीज नजर आए। मंगलवार को चर्म रोग विशेषज्ञ के न आने की वजह से बुधवार को चर्म रोगी ज्यादा रहे। फिजीशियन डॉ. शांतनु निगम व डॉ. वीके शाहू ने करीब 250 से ज्यादा मरीज देखे। इनमेें ज्यादातर सांस, बुखार व छाती दर्द के रोगी रहे। बताया कि वायरल की वजह से बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई हैं।
बाल रोग चिकित्सक डॉ.पीके गुप्ता ने भी करीब एक सैकड़ा बच्चों को देखा। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित बच्चे आए। उन्होंने बताया कि ठंड से बच्चों को बचाने के लिए गुनगुने पानी का सेवन कराएं। फुल बांह के कपड़े पहनाएं। सुबह और शाम को बिना वजह घर से न निकालें। रूम हीटर जलाकर रखें ताकि बच्चों को गर्माहट मिलती रहे।
विज्ञापन
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.महेश चंद्रा ने बताया बुधवार को करीब दो सौ से अधिक मरीज देखे। खुजली इत्यादि से बचने को लोगों को सलाह दी है कि वे रुमाल, तौलिया अपना ही इस्तेमाल करें। किसी भी सदस्य को खुजली होने पर वह अपने कपड़े गर्म पानी में धोएं।