फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah teams won the Chal Vaijayanti in cross country and swimming.

Etawah News: इटावा की टीमों ने क्रास कंट्री व तैराकी में जीती चल वैजयंती

Sat, 25 Apr 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Etawah teams won the Chal Vaijayanti in cross country and swimming.
इटावा। पुलिस लाइन में 63वीं अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी, वाटर पोलो, क्रॉस कंट्री की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीन दिन चली प्रतियोगिता में इटावा समेत नौ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन इटावा की महिला व पुरुष टीमों ने क्रॉस कंट्री व तैराकी में चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की। एसएसपी ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया समेत नौ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को शुरू हुई प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन किया गया। इसमें इटावा की महिला टीम ने छह किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता एवं महिला तैराकी प्रतियोगिता में बाजी मारकर चल वैजयंती प्राप्त की।
विज्ञापन

इसी तरह पुरुष टीम ने क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती प्राप्त की। इसके अलावा 12 किलोमीटर व 400 मीटर प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से इटावा आरक्षी सतीश प्रजापति ने प्रथम प्रथम स्थान प्राप्त किया। इटावा की महिला आरक्षी पूनम ने 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इटावा की टीम तैराकी में चल वैजयंती प्राप्त की। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया गया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों ने जिले वार प्रदर्शन---



400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग



आरक्षी सतीश-प्रथम स्थान (इटावा)



रोहित- द्वितीय स्थान ( फतेहगढ़)



आरक्षी अनिरुद्ध-तृतीय स्थान (कन्नौज)



100 मीटर दौड़ महिला वर्ग



महिला आरक्षी पूनम-प्रथम स्थान (इटावा)



महिला आरक्षी अंजली-द्वितीय स्थान (इटावा)



महिला आरक्षी खुशबू-तृतीय स्थान (औरैया)


12 किलोमीटर पुरुष वर्ग क्रॉस कंट्री



आरक्षी सतीश-प्रथम स्थान(इटावा)


आरक्षी सुनील कुमार-द्वितीय स्थान (कानपुर देहात)



आरक्षी शिवम तोमर-तृतीय स्थान (कानपुर नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed