फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah team reached Super Eight after defeating Asadpur by 61 runs

Etawah News: असदपुर को 61 रन से हराकर सुपर आठ में पहुंची इटावा टीम

Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Etawah team reached Super Eight after defeating Asadpur by 61 runs
लवेदी। ईकरी गांव में बजरंग स्पोर्ट्स क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट में इटावा की टीम ने असदपुर की टीम को 61 रनों से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई है। मैच में असदपुर के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इटावा की ओर से ओपनिंग करने उतरे सनी और सुभाष ने पहले ही ओवर से आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सनी ने 14 गेंदों में टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक पूरा करते हुए 75 रन बनाए। वहीं सुभाष ने 15 रनों की पारी खेली। बाद में लगातार विकेट गिरने से इटावा की पूरी टीम 12 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। असदपुर की ओर से कल्लू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी असदपुर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। आयुष, आकाश और शिवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। असदपुर की पूरी टीम मात्र 10 ओवर में 54 रन पर सिमट गई और इटावा ने 61 रन से एक तरफा जीत दर्ज कर सुपर-8 में प्रवेश किया। सनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed