फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Safari lions roar in Gorakhpur

गोरखपुर में गुजेंगी इटावा सफारी के शेरों की दहाड़

Tue, 23 Jun 2020 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Etawah Safari lions roar in Gorakhpur
राजनीतिक नजरिए से प्रदेश के खास जिलों गोरखपुर और इटावा के बीच पुल बनने जा रहे सफारी के शेरों पर सबकी नजर है।
विज्ञापन

गोरखपुर के निर्माणाधीन चिड़ियाघर के लिए इटावा सफारी से शेरों को भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
माना जा रहा है कि सितंबर तक इटावा सफारी के ये शेर गोरखपुर के चिड़ियाघर में दहाड़े मारेंगे।
इटावा सफारी के निदेशक वीके सिंह का कहना है कि यहां के ब्रीडिंग सेंटर में अभी तक सात शेर पैदा हो चुके हैं।
ये शेर यूपी की आबोहवा में खुद को ढालने की क्षमता वाले हैं। इन शेरों में बीमारियां का खतरा कम होने के साथ उम्र भी ज्यादा होगी।
उनका कहना है कि इस ब्रीडिंग सेेंटर के शेरों को प्रदेश भर में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल गोरखपुर में बन रहे चिड़ियाघर के लिए तीन शेर भेजने की तैयारी है। उम्मीद है कि सितंबर तक यह शेर गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
गुजरात के जूनागढ़ में वर्ष 2014 से 16 के बीच दर्जनों शेरों की घातक बीमारी से मौत के बाद इटावा सफारी में इस पर शोध हुआ।
शोध में पाया गया कि कुत्तों से फैलने वाले कैनाइन डिस्टेंपर वायरस की वजह से शेर मौत के शिकार हो रहे हैं। इटावा सफारी ने अमेरिका से इसका वैक्सीन मंगवाया जिससे शेरों के मरने का सिलसिला थमा।

अब इटावा सफारी शेरों को इस घातक बीमारी से बचाने वाले प्योरवैक्स फेरेट डिटेंपरी वायल नाम के इस वक्सीन का अर्थराइज सेंटर है।
शेरों का गोरखपुर या किसी भी जिले में भेजा जाना इटावा के लोगों के लिए गर्व की बात है। लेकिन इसके पहले यहां के लायन सफारी को खोला जाना चाहिए जिसका पर्यटक और स्थानीय लोग कई साल से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोपाल यादव, जिलाध्यक्ष सपा
सरकार इटावा लायन सफारी को भी जल्द खोलने का निर्देश दे चुकी है। सरकार इटावा सफारी को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है।
अजय धाकरे, जिलाध्यक्ष बीजेपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed