फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Women's baby shower, goonjhe mangal song

महिलाओं की हुई गोदभराई, मंगल गीत भी गाये

Thu, 16 Sep 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Women's baby shower, goonjhe mangal song
हिलाओं की गोद भराई रस्म में कार्यक्रम में भाग लेतीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अ - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। विकासखंड परिसर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुुरुवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अब किसी के ऊपर आश्रित रहने की जरूरत नहीं है। समूहों के साथ जुड़े और अपनी तरक्की का मार्ग खुद सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्भवती, धात्री महिलाओं को मिलने वाला पुष्टाहार अब कंपनियों से खरीदने के बजाय महिला स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे। अभी तक दाल रिफाइंड आदि सूखा दिया जा रहा है। आगे यह तैयार किया हुआ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं समूह के माध्यम से अपनी आय खुद अर्जित करें। कार्यक्रम के अंत में दौरान उन्होंने विकासखंड परिसर में एक पौधा भी रोपा। साथ ही पौधरोपण का महत्व बताया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य , जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, प्रमुख अधीक्षक एसएम आर्य, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुरेश कुमार यादव, उपायुक्त एनआरएलएम बृजमोहन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य, मनीषा शुक्ला, प्रमिला पालीवाल, सोनिया चक, सुनीता कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed