फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Village Development Officers Association warned of agitation

ग्राम विकास अधिकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 13 Sep 2021 06:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Village Development Officers Association warned of agitation
इटावा। ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक सोमवार को संघ भवन में हुई। बैठक में गोशालाओं के संचालन और प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ अनर्गल कार्रवाई का विरोध किया गया।
विज्ञापन

शासनादेश को ताक पर रखकर विकास खंडों में तैनात सचिवों को जिला मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की भी निंदा की गई। साथ ही यह कार्रवाई बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह ने बताया कि शासनादेश को ताक पर रखकर कई सचिवों को मनमाने तरीके से विकास भवन में संबद्घ किया गया है।
उन्होंने कहा कि गोशाला के संचालन के नाम पर सचिवों का वेतन रोक दिया जाता है, यह तरीका गलत है। प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आता है। ऐसे में आवास पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सचिव पर थोपना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सबसे बड़ी गोशाला परौली रमायन में गंभीर रूप से बीमार गोवंशों को जिले की अलग-अलग गोशालाओं में पहुंचा दिया गया है। वहां उनकी मृत्यु हो रही है।

इसके लिए सचिवों को दंडित किया जा रहा है। यदि इन कार्रवाइयों को बंद नहीं किया गया और विकास भवन से संबद्घ सचिवों को वापस नहीं किया तो संघ कार्य बहिष्कार कर विकास भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन करेगा। बैठक में पंकज यादव, अजय यादव, जितेंद्र यादव, अवनीश यादव, भुवनेश कुमार, रामकुमार गुप्ता व संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed