{"_id":"60d9ff8a8ebc3eba703a3ff5","slug":"etawah-news-vechicle-collision-overturn-driver-died-etawah-news-knp6370270160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से पलटी स्कार्पियो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से पलटी स्कार्पियो, चालक की मौत
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के एनएच-दो पर महेवा बाईपास पर सोमवार दोपहर वाहन की टक्कर से तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में पलट गई। हादसे में कार चालक की सैफई में मौत हो गई।
इकदिल के बिरारी गांव निवासी भुवनेश (24) सोमवार दोपहर स्कार्पियों से औरैया की तरफ जा रहा था। बकेवर में एनएच-दो पर स्थित महेवा बाईपास के पास पहुंचने पर उसकी गाड़ी में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में जाकर पलट गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दूसरी साइड से आ रहे वाहनों को रोक कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
बकेवर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल स्कार्पियों में फंसे भुवनेश को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया।
सैफई पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।