फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Troubled by son's actions, father commits suicide

बेटे की हरकत से परेशान पिता ने लगाई फांसी

Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Troubled by son's actions, father commits suicide
महेवा (इटावा)। तीन दिन पहले रिश्तेदार की लड़की को बेटे के बहला फुसला कर ले जाने से परेशान पिता ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने लकड़े के पिता को गांव में जलील करने के बाद बराउख चौकी में मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने मामला रिश्तेदारी का होने के नाते अधेड़ को बेटे के आने पर जानकारी देने के लिए कहा था।
बकेवर के बराउख गांव निवासी बृजवासी दोहरे (55) मजदूर था। तीन दिन पहले उसका बेटा जैकी अपनी मौसेरी बहन को बहला कर अपने साथ हरियाणा ले गया।
इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने गांव में आकर बृजवासी को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। इतने से भी मन नहीं भरने पर बराउख चौकी पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने मजदूर से बेटे का पता लगाने व घर आने पर सूचना देने की बात कही थी। बेटे की हरकत व गांव में जलील होने से वह काफी परेशान था। उनकी पत्नी राम ढकेली ने भी उनको काफी समझाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वह टहलने की बात कहकर घर से निकला और गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में मिले दोनों
जैकी व उसकी मौसेरी बहन हरियाणा में मिली। जैकी की बहन सीमा दोनों को लेकर शनिवार गांव पहुंची। युवक हरियाणा में रहकर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed