फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Responsibility of 452 community toilets assigned to groups

समूह की महिलाओं को सौपी 452 सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी

Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Responsibility of 452 community toilets assigned to groups
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में 452 सामुदायिक शौचालय की चाबी डीएम ने स्वयं सहायता समूहों को सौंप दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन महिलाओं के लिए चुनौती भरा कार्य हैं। उन्हें आशा है कि इस कार्य को भी महिलाएं सफलता पूर्वक कर लेंगी।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने शासकीय योजनाओं के अतिरिक्त बेमौसम सब्जी, नर्सरी, जमुनापारी बकरी पालन, बिजली बिल कलेक्शन सहित कई काम कर रही हैं।
प्रभारी सीडीओ दीनदयाल वर्मा ने कहा कि छह हजार पारिश्रमिक के रूप में तथा तीन हजार रुपये समूहों को मरम्मत, साफ सफाई एवं अन्य कार्य के लिए दिए जाएंगे।
जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र कुमार ने कहा कि ब्लाकों के सभी सामुदायिक शौचालय की चाबी समूह को देने के साथ ही पैसा भी हस्तांतरित कर दिया गया है।
ताकि वह प्रतिदिन साफ सफाई एवं उसके रखरखाव आदि का कार्य सुचारु शुरू कर सकें। इस दौरान डीएम ने मिशन की वार्षिक प्रगति पुस्तिका सच होते सपने का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बिजली बिल कलेक्शन में उत्कृष्ट कार्य के लिए भरथना ब्लाक की पूनम, सोनी देवी, प्रतिभा, बसरेहर से कुमारी पूजा, बढ़पुरा की वीणा को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान डा.नंदकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक दीपेंद्र सिंह तोमर, विप्लव भूषण, संतोष कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed