फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Penalty will be imposed for charging e-rickshaw from domestic connection

ई रिक्शा की बैट्री घरेलू कनेक्शन से चार्ज की तो लगेगा जुर्माना

Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Penalty will be imposed for charging e-rickshaw from domestic connection
फोटो संख्या 01- लखना बाईपास तिराहे पर ई रिक्शा चालक के घर पर चैकिंग करते एसडीओ भूप सिंह - फोटो : ETAWAH
लवेदी। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में रविवार रात चेकिंग अभियान चला। इस दौरान पांच ई रिक्शा चालकों के घरों पर घरेलू कनेक्शन से बैट्री चार्ज करते पकड़ा गया। इस कार्रवाई से ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी बकेवर भूप सिंह ने बताया कि बाईपास तिराहे लखना पर चलाए गए अभियान के तहत ई रिक्शा चलाने वाले पांच लोगों के घरों पर छापा मारा गया। ये सभी लोग ई रिक्शा की बैट्री घरेलू कनेक्शन से चार्ज कर रहे थे।
विज्ञापन

इन्हें कामर्शियल कनेक्शन लेने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। उन्हें बताया गया कि इसके बाद उन पर जुर्माना लगेगा। उपखंड अधिकारी ने बताया कि अब ई रिक्शा चालकों को अपने घरों पर कामर्शियल कनेक्शन लेना पड़ेगा तभी रिक्शा चार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि ई रिक्शा धारकों को कामर्शियल कनेक्शन लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अभियान में संविदा लाइनमैन प्रेम सिंह कुशवाहा, सुरेश पांडेय, रामवीर, महेंद्र सिंह, पप्पू पाल, बंटी, इंद्रेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed