{"_id":"60c630a78ebc3e3fe62f4ebb","slug":"etawah-news-installed-ger-x-ray-ct-scan-machine-50-bed-hospital-etawah-news-knp633973625","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 शैय्या अस्पताल में हो एक्सरे सीटी स्केन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 शैय्या अस्पताल में हो एक्सरे सीटी स्केन की सुविधा
विज्ञापन
बकेवर। 50 शय्या अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया से कस्बे के व्यापरियों ने अस्पताल में एक्सरे व सीटी स्कैन की सुविधा दिलवाने की मांग की।
इस दौरान सांसद ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वैक्सीनेशन शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में नगर पंचायत कार्यालय बकेवर के कर्मचारियों व व्यापारियों समेत 21 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
व्यापारी नेता व सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, महेश बाबू उर्फ टिल्लू यादव ने सांसद को ज्ञापन देकर अस्पताल में एक्सरे व सीटी स्कैन की मशीन लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से बात कर दोनों सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। एसीएमओ वीएल संजय, अवधेश यादव, सीएचसी महेवा के प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. संजय आनंद, डेंटिस्ट डॉ. शाहना परवीन, ईओ अजय कुमार, मनियांमऊ प्रधान कोमल दास आदि मौजूद रहे।