फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news information

आज से होगी गेहूं खरीद, केंद्रों पर ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू

Tue, 14 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news information
इटावा। जनपद में 15 अप्रैल से 64 खरीद क्रेंदों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। लॉकडाउन होने से गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ न लगे इसके लिए ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। गेहूं बेचने के इच्छुक किसान क्रय केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर अथवा फोन पर पंजीकरण नंबर बताकर गेहूं बेचने की संभावित तारीख बता सकेंगे।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि केंद्र प्रभारी एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन टोकन नंबर जनरेट कर देंगे। जो एसएमएस के माध्यम से किसान के पंजीकरण प्रपत्र पर दर्ज मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। बताया केंद्र प्रभारियों का जनपद वार, संस्थावार नाम और उनका फोन नंबर, गेहूं क्रय केंद्रों का विवरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर मौजूद है। किसान के पास निकटतम गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी का मोबाइल नंबर नहीं है तो वह खाद्य एवं रसद विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 7355731475 पर फोन कर प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथि पर गेहूं के साथ अपना पंजीयन प्रपत्र के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक व अन्य पहचान पत्र लेकर आने को कहा है। कहा कि किसान अपना चेहरा मास्क अथवा गमछा से अनिवार्य रूप से ढक कर सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा मानकों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed