{"_id":"615359978ebc3e4afc368feb","slug":"etawah-news-girl-raped-by-a-young-man-report-etawah-news-knp655062747","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र की एक 14 साल की लड़की के साथ एक युवक ने सात माह पहले दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती होने पर युवक ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया।
परिजनों ने लड़की का पेट उभरा हुआ देख जांच कराई तो वह सात माह की गर्भवती निकली। तब पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद लड़की के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने बताया कि 14 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। सात माह पहले बेटी नित्य क्रिया के लिए नाले के पास जाती थी।
विज्ञापन
आरोप है कि एक दिन गांव के विवेक ने बेटी को नाले के पास पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। घर में बताने पर धमकी दी। इसके बाद विवेक ने कई बार बेटी का शारीरिक शोषण किया, तो वह गर्भवती हो गई।
बेटी के मंदबुद्धि होने का फायदा युवक ने उठाया। जब पत्नी ने बेटी का पेट उभरा हुआ देखा, तो उन्हें जानकारी हुई। बेटी की जांच कराई तो वह सात माह की गर्भवती निकली।
विवेक के परिजनों से शिकायत की तो उसने शादी का झांसा दिया लेकिन बाद में मना करने लगा। इसके बाद गर्भवती पीड़िता परिजनों के साथ 27 सितंबर को थाने पहुंची और विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कार्यवाहक थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है