फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

न पीपीई किट, न ग्लव्स, न फेस मास्क...

Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 31- जूनियर डाक्टर को समझाते कुलपति डा. राजकुमार व पुलिस वल - फोटो : ETAWHA
सैफई। देश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इन सुविधाओं को लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को हड़ताल कर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर के गेट के सामने धरना दिया। कुलपति हाय हाय के नारे लगाये। जिसकी वजह से विश्वविद्यालय में सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई। मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिल रही है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वह पिछले 13 माह से कोविड ड्यूटी कर रहे हैं। जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में शिकायत करने पर भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जाता है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में फेस मास्क, पीपीई किट और ग्लव्स तक की दिक्कत है। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से व्यवस्था नहीं की गई ।
विज्ञापन

मालूम हो बुधवार को जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा उस समय फूटा जब उनके एक साथी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्राइवेट रूम खोलने की बात कही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट मना कर दिया। कहां गया कि यह जो रूम खाली हैं वे सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए रखे गए हैं। इसी बात पर नाराज होकर बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर एकत्रित होकर विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर के सामने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग एसोसिएशन ने दिया था ज्ञापन
मंगलवार को नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयल एवं जूनियर डॉक्टरों ने एकत्रित होकर प्रशासनिक भवन का घेराव किया था। मूलभूत सुविधाओं को 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने की लेकर कुलपति के नाम 10 सूत्री ज्ञापन में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा ने मांगों को 48 घंटे में पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था। कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा का कहना है जूनियर डॉक्टरों को समझाया जा रहा है। जल्द ही हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed